रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्र सरकार द्वारा कृषि बिल को वापस लेने का लिए गए फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह जीत सिर्फ किसानों की जीत नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ लोकतंत्र की जीत है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा कि गांधीवादी आंदोलन ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई है। केन्द्र सरकार को तीन काले कानूनो को वापस लेने पर बाध्य करने के लिए देश के किसानों को बधाई दीं। उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ किसानों की नहीं, अन्याय के खिलाफ लोकतंत्र की भी जीत है।