मुंबई,19 नवंबर । आयातकों और बैंकरों की लिवाली के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे फिसलकर 74.30 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। पिछले कारोबारी दिवस रुपया नौ पैसे की तेजी लेकर 74.28 रुपये प्रति डॉलर रहा था।
कारोबार की शुरुआत में 18 पैसे की बढ़त लेकर 74.10 रुपये प्रति डॉलर पर खुला रुपया सत्र के दौरान बिकवाली के बल पर 74.01 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। लेकिन, लिवाली होने से यह 74.30 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक फिसल गया और इसी स्तर पर बंद हुआ।
००