Home » बारिश की मार झेल रहे तमिलनाडु ने मांगी 2629 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता

बारिश की मार झेल रहे तमिलनाडु ने मांगी 2629 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता

by Bhupendra Sahu

चेन्नई । तमिलनाडु सरकार ने हाल ही में हुई बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्य के लिए 2,629 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता मांगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2,629 करोड़ रुपये में से 2,079 करोड़ रुपये लंबी अवधि के काम के लिए होंगे, जबकि 550 करोड़ रुपये तत्काल पुनर्वास कार्य के लिए होंगे। नई दिल्ली से छह सदस्यीय दल बारिश से हुए नुकसान का मौके पर आकलन करने के लिए बुधवार को राज्य पहुंचेगा।

राज्य सरकार के अधिकारियों के अनुसार, टीम बारिश से तबाह हुए जिलों का दौरा करेगी और एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और द्रमुक के दिग्गज नेता टी.आर. बालू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को राज्य में बारिश से हुए व्यापक नुकसान को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। शाह ने बाद में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने टेलीफोन पर बात की और उन्हें केंद्र सरकार के समर्थन और सहायता का आश्वासन दिया। द्रमुक सरकार ने केंद्र सरकार को अपनी प्रस्तुति में कहा है कि हाल की बारिश ने 50,000 हेक्टेयर खड़ी फसल, 526 हेक्टेयर बागवानी फसल और 2,100 घर नष्ट कर दिए हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More