Home » सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म बुलबुल तरंग ठंडे बस्ते में, वेब सीरीज की तैयारी में लगे निर्देशक

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म बुलबुल तरंग ठंडे बस्ते में, वेब सीरीज की तैयारी में लगे निर्देशक

by Bhupendra Sahu

पिछले काफी समय से अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा फिल्म बुलबुल तरंग को लेकर सुर्खियों में थीं। यह फिल्म खुद सोनाक्षी के लिए भी बेहद खास थी, क्योंकि इसका निर्देशक श्री नारायण सिंह करने वाले थे, जो टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसी शानदार फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। सोनाक्षी के साथ उनकी अगली फिल्म बुलबुल तरंग का दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार था, लेकिन खबर है कि यह फिल्म डिब्बाबंद हो गई है। रिपोर्ट में मुताबिक, नारायण सिंह 2018 से अपने कई प्रोजेक्ट शुरू करने की सोच रहे हैं, लेकिन किसी ना किसी वजह से उन पर काम नहीं हो पा रहा है। सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत फिल्म बुलबुल तरंग भी डिब्बाबंद हो गई है, क्योंकि सोनाक्षी के पास फिलहाल इस फिल्म के लिए डेट्स नहीं हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार की एक्शन फिल्म शक्ति के रीमेक का ऐलान भी किया था, लेकिन इसका भी कोई अता-पता नहीं है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि नारायण सिंह एक फैमिली ड्रामा वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है होमकमिंग। राज कपूर और विराज कपूर इसके प्रोडक्शन का काम संभाल रहे हैं। भोपाल में इसकी शूटिंग शुरू हो गई है। बताया गया है कि अगले साल की शुरुआत र्में ंद्गद्ग5 पर यह सीरीज रिलीज होगी। इसमें शिव पंडित, प्लाबिता बोरठाकुर और निहारिका दत्त मुख्य भूमिका निभा रही हैं। विवान शाह भी इस सीरीज का हिस्सा हैं।
बुलबुल तरंग में सोनाक्षी के अलावा राज बब्बर और ताहिर राज भसीन भी अहम भूमिका निभाने वाले थे। यह फिल्म भारत की सामाजिक पृष्ठभूमि पर बनी पुराने जमाने के रीति-रिवाज के बारे में थी। सोनाक्षी ने इस साल मार्च में इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करते हुए हुए सोशल मीडिया पर लिखा था, मिलिए बुलबुल से…. एक लड़की जो अपने सपने को सच करने के लिए बाहर निकली है। मेरी अगली फिल्म बुलबुल तरंग जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आएगी।

निर्देशक मुदस्सर अजीज की अगली फिल्म डबल एक्सएल सोनाक्षी के खाते से जुड़ी है। इसमें उनके साथ हुमा कुरैशी नजर आएंगी। फिल्म की कहानी मोटापे का शिकार हुईं महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। सोनाक्षी कॉमेडी फिल्म ककुड़ा में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। रॉकी स्क्रूवाला उनकी इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। वह संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरा मंडी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। सोनाक्षी वेब सीरीज फॉलेन के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More