Home » मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही मानुषी छिल्लर

मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही मानुषी छिल्लर

by Bhupendra Sahu

अपनी खूबसूरती से दुनियाभर में नाम कमाने वाली मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर जल्द बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली है। वह अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म पृथ्वीराज में नजर आएंगी। काफी समय से इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। इन सबके बीच मानुषी छिल्लर की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका काफी बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। मानुषी छिल्लर की यह तस्वीरें मालदीव की है। इन दिनों वह मालदीव में वेकेशन मना रही हैं। अपने इस वेकेशन की तस्वीरों को मानुषी छिल्लर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। मानुषी छिल्लर अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। उन्होंने अपने मालदीव वेकेशन की दो तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

इन तस्वीरों में मानुषी छिल्लर रेड कलर की मोनोकिनी में समुद्र किनारे पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने मोनोकिनी के साथ सन ग्लास भी कैरी किया हुआ है। इस लुक में मानुषी छिल्लर का बोल्ड अंदाज देखते ही बन रहा है। मोनोकिनी में अपनी दूसरी तस्वीर को उन्होंने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर भी शेयर किया हुआ है। सोशल मीडिया पर मानुषी छिल्लर की यह दोनों बोल्ड तस्वीर जमकर वायरल हो रही हैं। मिस वर्ल्ड की इन दोनों तस्वीरों को उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर जल्दी ही सम्राट पृथ्वीराज चौहान पर आधारित ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म पृथ्वीराज से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में मानुषी छिल्लर संयुक्ता की भूमिका में नजर आने वाली हैं। फ्ल्मि में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

इस फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के अलावा दिग्गज अभिनेता संजय दत्त और सोनू सूद अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। चंद्र प्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म पृथ्वीराज के शूटिंग सेट से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More