Home » पेटीएम के आईपीओ को दूसरे दिन तक 48 प्रतिशत अभिदान

पेटीएम के आईपीओ को दूसरे दिन तक 48 प्रतिशत अभिदान

by Bhupendra Sahu

मुंबई । डिजिटल भुगतान एवं वित्तीय सेवा मंच पेटीएम की स्वामित्वधारक कंपनी वन97 कम्युनिकेशनस लि. के प्रथम शेयर निर्गम (आईपीओ) को दूसरे दिन के अंत तक कुल मिला कर 48 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुए। नोएडा की कंपनी वन97 कम्युनिकेशन्स का यह आईपीओ भारतीय बाजार में 2010 के कोल इंडिया के आईपीओ के बाद सबसे बड़ा सार्वजनिक शेयर निर्गम है। इसमें कंपनी कुल मिला कर 18,300 करोड़ रुपये जुटाने वाली है। कोल इंडिया का निर्गम 15,200 करोड़ रुपये का था। पेटीएम का आईपीओ आठ नवंबर को खुला और 10 नवंबर को बंद होगा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार दूसरे दिन के कारोबार की समाप्ति पर इस आईपीओ को खुदरा, पात्र संस्थागत निवेशकों और गैर संस्थागत निवेशकों सभी हिस्सों को मिला कर कुल 48 प्रतिशत शेयर के लिए अभिदान मिला था।

इस आईपीओ में कंपनी प्राथमिक बाजार में कुल 4.83 करोड शेयर प्रस्तुत कर रही है। दूसरे दिन के अंत तक कुल 2.34 करोड शेयर के लिए बोलियां लग चुकी हैं। खुदरा निवेशकों के लिए तय हिस्से में 123 प्रतिशत के बराबर बोलियां प्राप्त हुई हैं। जबकि गैर संस्थागत निवेशकों के लिए तय हिस्से में केवल 5 प्रतिशत के बराबर आवेदन आए हैं। पात्र संस्थागत निवेशकों के हिस्से में अभिदान 46 प्रतिशत तक पहुंच गया है। पहले दिन सोमवार को शाम तक सिर्फ 18 फीसद शेयरों के लिए आवेदन प्राप्त हुए।

कंपनी ने आइपीओ के तहत शेयरों का भाव 2,080-2,150 रुपये निर्धारित किया है। न्यूनतम मूल्य पर नए निर्गम से कंपनी को 8,300 करोड़ प्राप्त होने का अनुमान है। इसके अलावा कंपनी के प्रवर्तक शेयर बाजार में बिक्री की पेशकश (आफर फार सेल) के रास्ते दस हजार करोड़ रुपये जुटाने वाले हैं। कंपनी के शेयर का अंकित मूल्य 1 रुपये है। निवेशकों को कम से कम 6 शेयरों के लिए और उसके गुणकों में बोली लगा सकते हैं। कंपनी ने बताया गया है कि शेयर आवंटन की घोषणा 15 नवंबर को होगी और इसके 18 नवंबर को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की उम्मीद है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More