Home » टीवी के बाद फिल्म अंतिम से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं महिमा मकवाना

टीवी के बाद फिल्म अंतिम से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं महिमा मकवाना

by Bhupendra Sahu

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म अंतिम का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में सलमान और आयुष के लुक को लेकर खूब चर्चा हो रही है. फिल्म में आयुष के अपोजिट में एक्ट्रेस महिमा मकवाना है. महिमा मकवाना टीवी का चर्चित चेहरा है. फिल्म में महिमा के करिदार का नाम मांडी है जो आयुष शर्मा की प्रेमिका का किरदार निभा रही हैं. ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री देखने को मिली है. महिमा का जन्म 5 अगस्त 1999 को मुंबई में हुआ था. उनके पिता कस्ट्रशन वर्कर थे जिनका निधन तभी हो गया था जब महिमा 5 साल की थी. मां ने उनका पालन पोषण किया. एक्ट्रेस ने पत्रकारिता में ग्रेजुएकशन किया है. बचपन से उन्हें एक्टिंग बहुत पसंद थीं.

इसलिए 10 साल की उम्र से ऑडिशन देने शुरू कर दिया था. उनका पहला टीवी शो मोहे रंग दो था. साल 2012 में सपने सुहाने लड़कपन में पहली बार लीड रोल में नजर आई थीं. इसके अलावा दिल की बातें दिल ही जाने, कहानी अधूरी हमारी शो में नजर आईं. एक्ट्रेस की लाइफ का टर्निंग प्वाइंट मरियम खान रिपोर्टिंग लाइव में नजर आईं. उनके अभिनय ने सबका ध्यान खींचा. 2017 में महिमा ने वेकेंटपुरम से तेलुगु डेब्यू किया था. इसके अलावा रंगबाज सीजन 2 और फ्लैश वेब सीरिज में नजर आई थीं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं वो अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती है. एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए योगा और वर्कआउट करती हैं.

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More