Home » मुझे अनन्या पांडे की फिल्में देखने में कोई दिलचस्पी नहीं: नेहा शर्मा

मुझे अनन्या पांडे की फिल्में देखने में कोई दिलचस्पी नहीं: नेहा शर्मा

by Bhupendra Sahu

एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने शेयर किया है कि उन्हें अनन्या पांडे की कोई भी फिल्म देखने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अनन्या की कोई भी फिल्म जिसमें अनन्या हो उसका ट्रेलर या प्रोमो मुझे कुछ खास नहीं लगे और न ही उसमें कुछ एक्साइटिंग होता है। नेहा ने आगे बताया बेशक, वह अभी आगे बढ़ रही है। हो सकता है अगले पांच वर्षों में, उसके पास कुछ ऐसा होगा जिसे मैं देखना चाहूंगी लेकिन अभी नहीं।

नेहा से पूछा गया कि अनन्या का नाम सुनते ही उनके दिमाग में क्या आता है। उसने कहा, ईमानदारी से बताऊं वैसे यह कोई अपराध नहीं है लेकिन, मैं बहुत अधिक फिल्में नहीं देखती हूं और मुझे नहीं लगता कि उनकी कोई फिल्म है जिसे मैं देखना चाहती थी क्योंकि मैं फिल्म का प्रोमो देखती हूं और जो भी प्रोमो मुझे एक्साइटेड करता है कि मैं इस फिल्म को देखने जाओ। लेकिन अनन्या के किसी भी प्रोमो ने मुझे उनकी फिल्म देखने के लिए वास्तव में उत्साहित नहीं किया।

बता दें, अनन्या ने टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया के साथ धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2Ó से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उसके पास पाइपलाइन में फिल्मों के कई प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही विजय देवरकोंडा के साथ ‘लिगरÓ, दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ शकुन बत्रा की ‘खो गए हम कहांÓ में नजर आएंगी।

इस बीच, अनन्या फिलहाल आर्यन खान के ड्रग मामले में एनसीबी द्वारा तलब किए जाने के बाद सुर्खियां में बनी हुई हैं। एजेंसी को उनके व्हाट्सएप चैट मिले जहां वे ड्रग्स के इस्तेमाल और खरीद पर चर्चा कर रहे थे। एनसीबी ने अनन्या से लगातार दो बार पूछताछ की गई और आगे भी तलब किया है। व्हाट्सएप चैट मिलने के बाद से आर्यन के साथ अनन्या की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More