Home » पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, यहां 33.38 रुपये सस्ता मिल रहा है पेट्रोल, डीजल मात्र 77.13 रुपये प्रति लीटर

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, यहां 33.38 रुपये सस्ता मिल रहा है पेट्रोल, डीजल मात्र 77.13 रुपये प्रति लीटर

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के अनुसार आज सोमवार को आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए जहां उत्तर प्रदेश के नोएडा में 95.51 रुपये खर्च करने होंगे, वहीं, राजस्थान के श्रीगंगानगर में 116.34 रुपये देने होंगे। सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल पोर्ट ब्लेयर में है और सबसे महंगा श्रीगंगानगर में। पोर्ट ब्लेयर में डीजल जहां 77.13 रुपये प्रति लीटर है तो श्रीगंगानगर में 100.53 रुपये। वहीं अगर पेट्रोल की बात करें तो दोनों शहरों इसके बीच का अंतर 33 .38 रुपये प्रति लीटर का है। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.97 रुपये लीटर जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98 और डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है।

कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 व डीजल 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है। बता दें, केन्द्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद से यूपी सहित 23 राज्य और केन्द्र शासित ने भी अपने हिस्से के वैट में कटौती की थी, जिसके बाद कीमतें इन राज्यों में 12 रुपये से अधिक घट गई थी।
हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें
दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More