Home » एक देश एक राशन कार्ड… दिल्ली में यूपी-बिहार के 87 प्रतिशत लोगों को मिला लाभ… मप्र तीसरे और हरियाणा चौथे स्थान पर

एक देश एक राशन कार्ड… दिल्ली में यूपी-बिहार के 87 प्रतिशत लोगों को मिला लाभ… मप्र तीसरे और हरियाणा चौथे स्थान पर

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । एक देश एक राशन कार्ड योजना के तहत दिल्ली में 87 प्रतिशत ऐसे लोगों ने राशन प्राप्त किया है, जो यूपी व बिहार के थे। इसका खुलासा खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों से हुआ है। आंकड़ों के अनुसार, अगस्त से 25 अक्तूबर के बीच दिल्ली में 1,78,850 बाहरी लोगों ने राशन प्राप्त किया है। ये सभी लोग दिल्ली के मूल निवासी न होकर किसी अन्य राज्य के निवासी थे। योजना के तहत राशनकार्ड धारक देश के किसी भी राशन कोर्ट से अपना मासिक अनाज प्राप्त कर सकता है।

यूपी-बिहार के सबसे ज्यादा लोग
दिल्ली में जिन 1,78,850 बाहरी राज्यों के लोगों को राशन वितरित किया गया है, उनमें 1,55,715 लोग यूपी व बिहार के थे। इसमें 78,195 लोग बिहार से थे तो 77,520 लोग उत्तर प्रदेश के थे। दिल्ली सरकार ने इसी साल जुलाई में केंद्र की इस योजना को लागू किया था। योजना के तहत राशनकार्ड धारक की पहचान और पात्रता को ईपीओएस मशीन द्वारा सत्यापित की जाती है, जो आधार कार्ड से लिंक होती है।
यूपी-बिहार के बाद मप्र तीसरे नंबर पर
दिल्ली में उत्तर प्रदेश व बिहार की सबसे ज्यादा प्रवासी आबादी है। इसके अलावा यहां मध्यप्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के लाभार्थी भी रहते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, यूपी व बिहार के बाद एक देश एक राशन कार्ड योजना का लाभ लेने में तीसरे स्थान पर मध्यप्रदेश है, वहीं चौथे नंबर पर हरियाणा के प्रवासी हैं। मध्य प्रदेश के 5,764 लोगों ने इस योजना का लाभ दिल्ली में लिया है। वहीं हरियाणा के 2,313 लोगों लाभ मिला है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More