Home » शेयर बाजार में रौनक, शुरुआती कारोबार में 500 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी में भी 137 अंकों की बढ़त

शेयर बाजार में रौनक, शुरुआती कारोबार में 500 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी में भी 137 अंकों की बढ़त

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। शेयर बाजार की शुरुआत सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को मजबूत रही। सेंसेक्स 270 अंक चढ़कर 59,577 के स्तर पर खुला तो निफ्टी 17,783 पर।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 513.9 अंक उछल कर 59,820.83 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 133.05 अंकों की बढ़त के साथ 17,804.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। सुबह सवा नौ बजे बाजार खुलते ही निफ्टी टॉप गेनर में एयरटेल, आईओसी, टेक महिंद्रा, टाइटन और एक्सिस बैंक के स्टॉक थे तो लूजर में यूपीएल, टाटा मोटर्स, नेस्ले इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्र और हिन्दुस्तान यूनिलीवर के शेयर थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More