Home » एलपीजी के साथ सीएनजी और पीएनजी में भड़की महंगाई की आग…

एलपीजी के साथ सीएनजी और पीएनजी में भड़की महंगाई की आग…

by Bhupendra Sahu

लखनऊ । सड़क से किचन तक आज महंगाई की चौतरफा मार पड़ी है। पेट्रोल-डीजल तो रोज नया रिकॉर्ड बना ही रहे हैं, आज एलपीजी सिलेंडर भी पीछे नहीं रहे। 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट में 265 रुपये की तगड़ी वृद्धि हुई है। वहीं, सीएनजी और पीएनजी में लगातार दूसरे माह महंगाई की मार पड़ी है। गैस खरीद मूल्य में बढ़ोतरी के कारण ग्रीन गैस कम्पनी ने सीएनजी के दामों में 2.40 रुपये प्रति किलो और घरेलू गैस पीएनजी में दो रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर इजाफा किया है।

इस मूल्य वृद्धि के बाद लखनऊ, आगरा और उन्नाव में सीएनजी 70 रुपये के पार हो गई है। इन जिलों में सीएनजी 70.50 रुपये प्रति किलो मिलेगी, जबकि अयोध्या में सीएनजी के दाम 72.95 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। घरेलू गैस पीएनजी अब 37.50 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर मिलेगी। अभी तक पीएनजी 35.50 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर थी।

बढ़ी दरें एक नवम्बर सुबह छह बजे से लागू होंगी। ग्रीन गैस के एजीएम प्रवीन सिंह ने बताया कि गैस की खरीद मूल्य में वृद्धि के कारण सीएनजी और पीएनजी के दामों में परिवर्तन किया गया है। एक माह के अंतराल में सीएनजी लखनऊ में प्रति किलो सात रुपये किलो महंगी हो गई है। 30 सितम्बर को सीएनजी 63.45 रुपये प्रति किलो थी। जो कि दो बार दामों में परिवर्तन के बाद एक नवम्बर को 70.50 रुपये प्रति किलो हो गई है। पीएनजी पर एक माह में पांच रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More