Home » सोशल मीडिया पर छाया छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा…. पूरे देश में पहले नम्बर पर हुआ ट्रेंड

सोशल मीडिया पर छाया छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा…. पूरे देश में पहले नम्बर पर हुआ ट्रेंड

by Bhupendra Sahu

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 22 वें स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया में आज हैशटेग छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा पूरे देश में पहले नम्बर पर ट्रेण्ड करता हुआ छाया रहा। लोगों ने ट्विटर पर इस हेशटेग के साथ एक दूसरे को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। राज्य में 21 सालों में हुए विकास और उपलब्धियों पर भी पोस्ट करते हुए इस हेशटेग का जमकर इस्तेमाल किया गया।

उल्लेखनीय है कि कोरोना संकट से उबरने के बाद इस वर्ष छत्तीसगढ़ में धूमधाम के साथ राज्य स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरागांधी तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के कृतित्व और व्यक्तित्व पर संगोष्ठी के आयोजन को भी राज्योत्सव के साथ संयुक्त कर दिया गया था। आयोजन की शुरूआत 28 अक्टबर से हुई जिसका समापन एक नवंबर को राज्य अलंकरण समारोह के साथ हो रहा है।

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More