राजकुमार राव बॉलीवुड के शानदार अभिनेता हैं। उन्होंने काफी कम समय में अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी है। इस अभिनेता की सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अब उनके प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है। खबरों की मानें तो राजकुमार और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा इसी साल नवंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राजकुमार और पत्रलेखा नवंबर में शादी करने वाले हैं। एक सूत्र ने कहा कि यह कपल 10, 11 या 12 नवंबर को शादी के पवित्र बंधन में बंध सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि इस कपल ने अपने करीबी दोस्तों को शादी के कार्यक्रम के बारे में पहले ही बता दिया है। राजकुमार गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री पत्रलेखा को लंबे समय से डेट कर रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, राजकुमार और पत्रलेखा पिछले एक दशक से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसी चर्चा है कि वे लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। शादी में इस कपल के करीबी दोस्त ही शामिल हो पाएंगे। राजकुमार और पत्रलेखा की शादी का कार्यक्रम एक निजी इवेंट होगा। बॉलीवुड की बाकी शादियों की तरह इसमें बड़े कलाकारों का जमघट देखने को नहीं मिलेगा। अब देखना है कि कब इसकी आधिकारिक घोषणा होती है।
पत्रलेखा ने कई बार राजकुमार के साथ अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की है। 2018 में जब पत्रलेखा से एक इंटरव्यू में राजकुमार से शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि उन दोनों को अभी करियर में बहुत कुछ हासिल करना है।
उन्होंने स्पष्ट कहा था कि उनका अगले 6-7 साल तक शादी का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने निर्देशक हंसल मेहता की राजकुमार राव अभिनीत फिल्म सिटीलाइट्स के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। राजकुमार की फिल्म हम दो हमारे दो 29 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। वह हंसल मेहता की फिल्म स्वागत है में अभिनय करते दिख सकते हैं। इसके अलावा वह सेकंड इनिंग और बधाई दो जैसी फिल्मों में भी नजर आ सकते हैं। उन्हें अमर कौशिक की बहुप्रतीक्षित फिल्म स्त्री 2 में भी देखा जा सकता है। वह अनुराग कश्यप की फिल्म लाइफ इन अ मेट्रो सीक्वल में दिखने वाले हैं।