Home » पलक तिवारी के पहले गाने बिजली बिजली का टीजर हुआ रिलीज

पलक तिवारी के पहले गाने बिजली बिजली का टीजर हुआ रिलीज

by Bhupendra Sahu

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी अपनी मां की तरह बोल्ड और काफी हॉट है। अब पलक भी फिल्मी दुनिया में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। और इसकी शुरूआत उन्होंने अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो ‘बिजली बिजलीÓसे कर दी है, जिसका टीजर आज रिलीज हो गया है। टीजर में पलक काले और लाल रंग के टाईट कपड़ो में अपने हुस्न के जलवे बिखेरती हुई नजर आ रही हैं।

उनकी मां श्वेता तिवारी ने भी खुशी जताते हुए उनका का पहला म्यूजिक वीडियो का टीजर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो देखकर फैंस ने भी कमेंट करते हुए पलक की काफी तारीफ की है। हर कोई उनकी बेटी के लुक की तारीफ कर रहा है। वीडियो में पलक भिन्न भिन्न लुक में नजर आ रही हैं। बता दें कि इस सॉन्ग हार्डी संधू ने न सिर्फ गाया है, बल्कि इसमें पलक तिवारी के साथ डांस और अभिनय भी किया है। सॉन्ग की लिरिक्स जानी ने लिखी हैं। बी प्राक ने सॉन्ग को बेहद खूबसूरत संगीत दिया है।हार्डी संधू का यह गाना 30 अक्टूबर को रिलीज हुआ।

बहरहाल श्वेता तिवारी की बेटी पलक रोजी: द सैफरन चैप्टर से फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं। यह फिल्म अगले साल 14 जनवरी 2022 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More