Home » अक्टूबर में पेट्रोल 7.70 रुपये और डीजल 8.30 रुपये हुआ महंगा

अक्टूबर में पेट्रोल 7.70 रुपये और डीजल 8.30 रुपये हुआ महंगा

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली । अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के उच्च स्तर पर रहने के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रविवार को लगाताार पांचवें दिन उबाल जारी रहा। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने इन दोंनों की कीमतों में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी की जिसके बाद राजधानी दिल्ली मेंं पेट्रोल 109.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.07 रुपये प्रति लीटर के सर्वकालिक रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया। इस महीने में अब तक 31 दिनों में से 24 दिन इन दोनों की कीमतों में बढोतरी हुयी है। इस महीने में अब तक पेट्रोल 7.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 8.30 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

इस बढ़त के बाद मुंबई में पेट्रोल 115.14 रुपये और डीजल 106.23 रुपये प्रति लीटर , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल सबसे महंगा 118.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल 107.50 रुपये प्रति लीटर, पटना में पेट्रोल 113.10 रुपये और डीजल 104.71 रुपये प्रति लीटर, बेंगलुरू में पेट्रोल 1132.15 रुपये और डीजल 104.09 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। कोलकाता में भी पेट्रोल के 109.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 101.19 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच चुका है। राँची में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मात्र सात पैसे का अंतर रह गया है। पेट्रोल 103.53 रुपये और डीजल 103.46 रूपये प्रति लीटर पर है। दिल्ली एनसीआर के नोएडा में पेट्रोल 106.46 रुपये और डीजल 98.73 रुपये प्रति लीटर पर है।
अभी देश के सभी प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर को पार कर चुकी है। अधिकांश शहरों में डीजल भी शतक लगा चुका है।
बाजार अध्ययन एवं साख निर्धारण करने वाली कंपनी गोल्डमैन सैक्स ने अगले साल तक ब्रेंट क्रूड के 110 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचने की रिपोर्ट के बाद कच्चे तेल में तेजी आयी थी और कच्चा तेल उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 109.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.07 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:
शहर का नाम——पेट्रोल (रुपये/लीटर)——(डीजल रुपये/लीटर)
दिल्ली————— 109.34—————— 98.07
मुंबई-—————115.15—————— 106.23
चेन्नई—————106.04 -—————102.25
कोलकाता————109.79—————-—101.19

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More