Home » एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से सनसनी

एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से सनसनी

by Bhupendra Sahu

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला मुख्यालय से लगभग 11 किलोमीटर दूर करमतरा गांव के एक घर के कुएं में बेटा,बेटी और माँ का शव पा या गया और पिता डोमन लाल अपनी बाडी़ में बने शेड में फांसी पर लटका हुआ मिला। सभी की मौत के पीछे की वजह परिवारिक विवाद माना जा रहा है। राजनांदगांव जिले के लालबाग थाना अंतर्गत ग्राम करमतरा के एक घर में स्थित कुएं में 28 वर्षीया विजया , 2 वर्षीय पीयूष और 3 वर्षीया काव्या साहू का शव मिला वहीं बच्चों के पिता 32 वर्षीय डोमनलाल घर से लगभग 200 मीटर दूर स्थित बाडी़ में शेड में फांसी पर लटका पाया गया।

गांव वालों की सूचना पर लालबाग पुलिस फोरेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंची और सभी पहलुओं पर जांच किया। घटना स्थल पर राजनांदगांव एसपी डी श्रवण भी पहुंचे इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है ।

गांव के एक घर में स्थित कुएं में दो मासूम बच्चों सहित मां के शव का मिलना और पिता का फांसी पर लटकना गांव वासियों के लिए दुखद घटना बनी। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है । बहरहाल पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More