नयी दिल्ली । निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 5511 करोड़ रुपये का एकल लाभ अर्जित किया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 4251 करोड़ रुपये की तुलना में 30 फीसदी अधिक है।
बैंक ने आज यहां जारी वित्तीय लेखा जोखा के अनुसार सितंबर में समाप्त इस तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय 25 फीसदी बढ़कर 11690 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 9366 करोड़ रुपये रहा था। इस तिमाही में बैंक का शुद्ध एनपीए 0.99 प्रतिशत पर आ गया जबकि जून में समाप्त पहली तिमाही में यह 1.16 प्रतिशत रहा था। एनपीए का स्तर दिसंबर 2014 में समाप्त तिमाही के बाद के न्यूनतम स्तर पर आ गया है।