Home » वैश्विक आर्थिक मुद्दों के समाधान के लिए भारत और अमेरिका का सहयोग रहेगा जारी

वैश्विक आर्थिक मुद्दों के समाधान के लिए भारत और अमेरिका का सहयोग रहेगा जारी

by Bhupendra Sahu

वाशिंगटन । भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अमेरिका की वित्त मंत्री डॉ़ जेनेट येलेन ने वैश्विक आर्थिक मुद्दों के समाधान के लिए दोनों देशों के द्विपक्षीय और बहुस्तरीय सहयोग को जारी रखने की प्रतिबद्धता जतायी है। भारत-अमेरिका आर्थिक एवं वित्तीय भागीदारी वार्ता की 8वीं मंत्रिस्तरीय के दौरान दोनों देशों ने यह प्रतिबद्धता जतायी है। यह बैठक आज हुयी जिसमें श्रीमती सीतारमण और डॉ. येलेन ने अपने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ भाग लिया।

इस दौरान व्यापक आर्थिक दृष्टिकोण व कोविड-19 महामारी से उबरने, वित्तीय नियामक और तकनीकी सहयोग, बहुपक्षीय संवाद, जलवायु वित्त तथा धन-शोधन रोधी तथा आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला करने(एएमएल/सीएफटी) समेत कई विषयों पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने आपसी और वैश्विक आर्थिक मुद्दों को हल करने तथा सौहार्दपूर्ण रणनीतियों और समाधानों की दिशा में प्रयास करने के लिए द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय, दोनों मंचों पर सहयोग जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More