Home » भारतीय महिला पिस्टल टीम ने जीता स्वर्ण

भारतीय महिला पिस्टल टीम ने जीता स्वर्ण

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली । मनु भाकर, नाम्या कपूर और रिदम सांगवान की मौजूदगी वाली भारतीय महिला पिस्टल टीम ने लीमा में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) जूनियर शूटिंग विश्व चैंपियनशिप में 25 मीटर जूनियर महिला पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक मैच में मजबूत टीम अमेरिका को 16-4 से पराजित करके पहली बार स्वर्ण अपने नाम किया। मनु का यह प्रतियोगिता का चौथा स्वर्ण पदक है। वह एक कांस्य पदक भी जीत चुकी है। वहीं 14 वर्षीय नाम्या ने चैंपियनशिप का दूसरा स्वर्ण जीता है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले चैंपियनशिप के आठवें दिन बुधवार को भारत ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल जूनियर पुरुष प्रतियोगिता में भी रजत पदक जीता था। आदर्श सिंह फाइनल मैच में अमेरिका के हेनरी टर्नर लीवरेट से हार गए थे और उन्हें रजत पदक के साथ संतुष्ट होना पड़ा था
जूनियर महिला 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में मनु, रिदम और नाम्या की भारतीय तिकड़ी को थोड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा।

इससे पहले पहले पदक मैच में भारत की 50 मीटर राइफल प्रोन मिक्स्ड टीम पदकों से चूक गई। सिफ्त कौर समरा और सूर्य प्रताप सिंह की जोड़ी ने दूसरे चलीफिकेशन दौर में जगह बनाई थी, लेकिन अंत में वह 409.5 के संयुक्त स्कोर के साथ छठे स्थान पर रही। आशी चौकसे और संस्कार हवेलिया चलिफिकेशन के पहले दौर में 11 जोडिय़ों में 604.0 के संयुक्त स्कोर के साथ नौवें स्थान पर रहे। भारत अभी भी नौ स्वर्ण, सात रजत और तीन कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर है, जबकि अमेरिका पांच स्वर्ण समेत कुल 16 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More