Home » कोरोना की जंग जीतने की राह पर भारत … 20 राज्यों में अब 500 से भी कम बचे कोरोना मरीज

कोरोना की जंग जीतने की राह पर भारत … 20 राज्यों में अब 500 से भी कम बचे कोरोना मरीज

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । कोरोना के खिलाफ जंग में देश तेजी से मजबूत हो रहा है, जिसे हराने के लिए कोरोना रोधी वैक्सीनेशन तेजी से जारी है। देश के 20 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या अब 500 से भी कम रह गई है। खासतौर पर उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों ने कोरोना से जंग में उम्मीद बढ़ाई है। इन राज्यों में देश की बड़ी आबादी रहती है और उसके बावजूद कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 500 से कम रहना बड़ी बात है। यही नहीं इससे तीसरी लहर की आशंकाओं को लेकर भी थोड़ा सुकून मिला है। फेस्टिव सीजन से पहले लगातार जारी नए केसों में गिरावट ने इकॉनमी के मोर्चे पर भी उम्मीद बढ़ाई है। सबसे कम दो सक्रिय मामले अब दमन दीव एंड दादर एंड नागर हवेली में हैं।

इसके अलावा लक्षद्वीप में भी इतने ही केस बचे हैं। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी 9 ही सक्रिय केस बचे हैं। इसके अलावा बिहार जैसे बड़े राज्य में महज 29 और चंडीगढ़ में सिर्फ 38 सक्रिय केस हैं। दूसरी लहर में बुरी तरह प्रभावित रही राजधानी दिल्ली में अब 349 केस ही बचे हैं। इसके अलावा गुजरात में 180 और हरियाणा में 283 मामले ही होने पर बड़ी राहत मिली है। झारखंड में 84 और लद्दाख में सिर्फ 52 मामले हैं। सबसे बड़ी राहत उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से मिली है। यूपी में अब सिर्फ 153 और एमपी में 122 ही एक्टिव केस हैं।

यूपी, एमपी, गुजरात और राजस्थान में बड़ी राहत
इन दोनों ही राज्यों में दूसरी लहर का कहर देखने को मिला था। अब एक्टिव केसों का आंकड़ा सैकड़े के करीब रहने से राहत है। राजस्थान में अब महज 52 केस ही बचे हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में 149, त्रिपुरा में 154 और पंजाब में 261 मामले ही बचे हैं। हालांकि अब भी केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे राज्य चिंता का सबब बने हुए हैं। केरल देश का इकलौता राज्य है, जहां कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या अब भी 1 लाख से ज्यादा की है। फिलहाल राज्य में 1,25,030 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में 36 हजार, तमिलनाडु में 16 और कर्नाटक में 11 हजार से ज्यादा लोग अब भी संक्रमित हैं।
केरल समेत 4 राज्यों में ज्यादा एक्टिव केस
देश में फिलहाल कुल 2.46 लाख एक्टिव केस हैं। इस तरह आधे से ज्यादा केस अब भी केरल में ही मौजूद हैं। यदि केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक को जोड़ लें तो देश के 75 फीसदी के करीब मामले इन 4 राज्यों में ही हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल भी चिंता का सबब है। इस राज्य में अब भी 7,500 से ज्यादा सक्रिय मामले हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More