Home » टी-20 विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में नहीं होना चाहिए बदलाव : अजीत अगरकर

टी-20 विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में नहीं होना चाहिए बदलाव : अजीत अगरकर

by Bhupendra Sahu

दुबई । पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ने कहा है कि उन्हें लगता है कि आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में चोट के अलावा अन्य किसी कारण से बदलाव नहीं किया जाना चाहिए। अगरकर ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम क्रिकेट कनेक्टेड में भारतीय टीम प्रबंधन की ओर से आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप टीम में बदलाव को लेकर कहा, टी-20 विश्व कप के लिए जो टीम चुनी गई है उसमें बदलाव नहीं होना चाहिए।

बेशक इस समय ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो शानदार फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन उस फॉर्म को बदलने के लिए केवल एक पारी लगती है, चाहे वह गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी और यह आईपीएल के अंत से पहले भी हो सकता है, इसलिए अगर आपको लगता है कि विश्व कप में जाने के लिए आपने सबसे अच्छे 15 खिलाड़ी चुने हैं तो मेरी निजी राय है मैं इसके साथ रहूंगा, क्योंकि जब चीजें इतनी अच्छी नहीं दिख रही हों तब भी आपको लोगों पर विश्वास दिखाना होगा, क्योंकि चीजें बहुत जल्दी बदल सकती हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More