हैदराबाद । लगभग 75 से अधिक विद्यालयों के 400 से अधिक विद्यार्थियों ने सार्वजनिक क्षेत्र के नवरत्न उद्यम एनएमडीसी के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक ने भारत@75 उत्सव मनाने के लिए विभिन्न खेलकूद, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के एक भाग के रूप में 2 और 3 अक्तूबर, 2021 को मेगा शतरंज टूर्नामेंट आयोजित किया। शतरंज प्रतियोगिता में हैदराबाद एवं सिकंदराबाद के विद्यालयों से विद्यार्थियों ने 3 वर्गों – सब जूनियर (कक्षा 1 से 5), जूनियर (कक्षा 6 से 8) तथा सीनियर (कक्षा 9 से 12) में प्रतिभागिता की।
देश की स्वतंत्रता प्राप्ति तथा उसके बाद की यात्रा के संबंध में विद्यार्थियों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रतियोगिता के दौरान अनेक क्विज तथा इंटरेक्टिव सत्र आयोजित किए गए। उपर्युक्त कार्यक्रमों के आयोजनों की थीम राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन, स्वतंत्रता सेनानियों की गाथाएं तथा आत्मनिर्भर भारत पर बल देते हुए भारत सरकार द्वारा की जा रही पहलें रखी गईं।
आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में आगामी बड़ा कार्यक्रम कैंसर जागरूकता दौड़ 10-10-2021 को हैदराबाद में आयोजित की जाएगी। एनएमडीसी ने इस आभासी तथा उपस्थिति के साथ होने वाली 5 कि.मी., 10 कि.मी. तथा 21 कि.मी. की दौड़ में ग्रेस कैंसर फाउंडेशन के साथ भागीदारी की है। छात्र के नाम, कक्षा, स्कूल और स्थिति पर श्रेणीवार जानकारी सहित एनएमडीसी मेगा शतरंज टूर्नामेंट के विजेताओं की सूची इसके साथ संलग्न है।