Home » मोदी ने की क्वॉलकॉम प्रमुख के साथ 5 जी पर चर्चा

मोदी ने की क्वॉलकॉम प्रमुख के साथ 5 जी पर चर्चा

by Bhupendra Sahu

वाशिंगटन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी क्वॉलकॉम के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी क्रिस्टियानो आर एमोन के साथ बैठक की और देश के 5 जी प्रौद्योगिकी को क्रियान्वित करने पर चर्चा की।
बैठक के दौरान श्री मोदी ने क्वॉलकॉम के लिए भारत मौजूद अवसरों पर चर्चा की। इसके बाद श्री एमोन ने भारत में 5 जी और अन्य क्षेत्रों में मिलकर काम करने की इच्छा व्यक्त की।
क्वॉलकॉम प्रमुख के साथ बैठक के बाद श्री मोदी ने ट्वीट किया कि बातचीत उपयोगी रही। प्रधानमंत्री ने भारत में निवेश के विशाल अवसरों प्रस्तुत किया। श्री एमोन 5 जी और अन्य डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत के साथ काम करने की इच्छा जताई।
श्री मोदी अभी तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर हैं और इस दौरान वह दुनिया की कई प्रमुख कंपनियों के प्रमुखों के साथ भी बैठक कर रहे हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More