Home » विक्की कौशल अभिनीत फिल्म सैम बहादुर में हो गई फातिमा सना शेख की एंट्री?

विक्की कौशल अभिनीत फिल्म सैम बहादुर में हो गई फातिमा सना शेख की एंट्री?

by Bhupendra Sahu

पिछले काफी समय से फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर बनने वाली फिल्म सैम बहादुर चर्चा में है। फिल्म के लिए विक्की कौशल के नाम पर पहले ही मुहर लग चुकी थी। हालांकि, फिल्म की लीड हीरोइन के लिए अब तक किसी का नाम सामने नहीं आया था और अब सुनने में आ रहा है कि इसके लिए अभिनेत्री फातिमा सना शेख को कास्ट कर लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लिए फातिमा को चुन लिया गया है। सैम बहादुर में एक अहम रोल निभाने के लिए उनसे संपंर्क किया गया है। कहा जा रहा है कि उन्हें अपना किरदार पसंद आया है। निर्माताओं और अभिनेत्री के बीच बातचीत जारी है। इस बातचीत को जल्द ही औपचारिक रूप दे दिया जाएगा। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम जारी है। अगले साल इसकी शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है।

सैम मानेकशॉ के रोल में विक्की का पहला लुक 2019 में सामने आया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का सफर दिखाने का मौका पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। गुलजार और रॉनी स्क्रूवाला की प्रोडक्शन कंपनी आरएसवीपी ने इस साल मानेकशॉ की जयंती पर फिल्म के नाम का खुलासा किया था। पोस्ट में लिखा गया, सैम मानेकशॉ की जयंती के अवसर पर उनकी कहानी ने अपना नाम ढूंढ लिया है। सैम बहादुर।

सैम मानेकशॉ के चार दशक के सैन्य करियर में पांच युद्ध हुए। वह पहले भारतीय सेना अधिकारी थे, जिन्हें फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया गया था। 1971 के भारत-पाक युद्ध में उनकी सैन्य जीत के कारण बांग्लादेश का निर्माण हुआ। सैम मानेकशॉ को 1972 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया था। 1973 में सेना प्रमुख के पद से रिटायर होने के बाद वह वेलिंगटन चले गए, जहां 2008 में उनकी मृत्यु हो गई।
विक्की, निर्देशक आदित्य धर की फिल्म अश्वत्थामा में भी नजर आएंगे।

वह भारतीय क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की बायोपिक का हिस्सा हैं। विक्की फिल्म मिस्टर लेले में भी नजर आएंगे। फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली में विक्की पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के साथ दिखाई देंगे। दूसरी तरफ फातिमा लाइफ इन अ मेट्रो के सीच्ल में राजकुमार राव के साथ नजर आ सकती हैं। वह तमिल फिल्म अरुवी के हिंदी रीमेक में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा सकती हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More