Home » T20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी छोड़ेंगे विराट कोहली… ट्वीट कर किया ऐलान… रोहित संभालेंगे टीम की कमान !

T20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी छोड़ेंगे विराट कोहली… ट्वीट कर किया ऐलान… रोहित संभालेंगे टीम की कमान !

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली। खेल जगत से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली कप्तानी छोड़ देंगे। जिसके बाद सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के कप्तान बनने की संभावना है। पिछले काफी समय से विराट कोहली का बल्ला नहीं चल रहा है, जिसके बाद लगातार उनकी कप्तानी पर सवाल खड़े हो रहे थे। विराट कोहली ने साल 2019 में टेस्ट और एकदिवसीय मैच में आखिरी बार शतक जड़ा था। विराट कोहली ने ट्वीट कर टी20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। हालांकि एकदिवसीय और टेस्ट में कप्तानी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अपने करीबी लोगों, मुख्य कोच रवि शास्त्री और रोहित शर्मा से सलाह मशविरा करने के बाद टी20 कप्तानी से हटने का फैसला किया। कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित को जिम्मेदारी दी जा सकती है।

विराट कोहली का प्रदर्शन

विराट कोहली ने 95 वनडे मैचों में कप्तानी की है। 65 में टीम जीती है जबकि 27 में हार का सामना करना पड़ा है। विनिंग परसेंटेज की बात करें तो वह 70.43 है। टी-20 मुकाबलों की बात करें तो कप्तान कोहली की कप्तानी में भारत ने अब तक 45 मुकाबले खेले हैं। 29 में जीत हासिल हुई है। 14 में हार का सामना हुआ है। विनिंग परसेंटेज की बात करें तो 67.44 है। आईपीएल में विराट कोहली ने 132 मैचों में कप्तानी की है। 62 में जीत हासिल की है। 66 में हार का सामना करना पड़ा है। विनिंग परसेंटेज यहां महज 48.43 है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More