Home » कलंकित हुए रिश्ते: सो रही पत्नी को दी खौफनाक मौत… पुलिस को घटनास्थल से मिला चौंकाने वाला सामान

कलंकित हुए रिश्ते: सो रही पत्नी को दी खौफनाक मौत… पुलिस को घटनास्थल से मिला चौंकाने वाला सामान

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के रजबपुर में अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों किराए के मकान में रहते थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फिंगरप्रिंट और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। मौके पर पिस्टल के तीन खोखे बरामद हुए हैं। एएसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। रजबपुर निवासी शमा (36)  के पति नईम की एक साल पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद शमा ने मुरादाबाद के अनवार नगर निवासी फाजिल से सात महीने पहले दूसरा निकाह किया था।

शमा का एक 14 साल का बेटा भी है। फाजिल ग्रामीण क्षेत्रों से पुराने कपड़े की खरीद-फरोख्त करके मुरादाबाद में सप्लाई करता है। दंपती रजबपुर निवासी सज्जाद के मकान में किराए पर रहते थे। शमा की बहन फरहा भी उनके घर आई हुई थी। परिजनों के मुताबिक शादी के कुछ दिन बाद से ही फाजिल शमा के साथ मारपीट करने लगा था। इसको लेकर   फाजिल और शमा के बीच अनबन चल रहती थी।

शुक्रवार की रात शमा की बहन फरहा कमरे में सोई हुई थी। जबकि शमा और फाजिल दूसरे कमरे में थे। रात में किसी समय फाजिल ने शमा की गोली मारकर हत्या कर दी। कान के पास गोली लगने से शमा की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More