Home » शादी के बाद यामी गौतम ने बदला अपना नाम…

शादी के बाद यामी गौतम ने बदला अपना नाम…

by Bhupendra Sahu

यामी गौतम बॉलीवुड की दिलकश अभिनेत्री हैं। अपनी सुंदरता और मुस्कान से इन्होंने लाखों प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाई है। फिल्मों के अलावा इस साल वह अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर लाइम लाइट में रही हैं। इस साल जून में यामी ने चर्चित फिल्ममेकर आदित्य धर के साथ अपनी शादी रचाई थी। अब जानकारी सामने आ रही है कि शादी के बंधन में बंधने के बाद उन्होंने अपने नाम में बदलाव किया है। यामी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अपना नाम बदल लिया है। उन्होंने अपने नाम में अपने पति आदित्य का सरनेम धर जोड़ा है। इस प्रकार अब उनका नया नाम यामी गौतम धर होगा। हालांकि, इस बारे में बता पाना मुश्किल होगा कि उन्होंने अपना नाम कब बदला है। जब यामी ने अपनी आगामी फिल्म भूत पुलिस का पोस्टर शेयर किया, तो लोगों का ध्यान उनके बदल हुए नाम की तरफ गया।

हिमाचल प्रदेश में एक निजी समारोह में दोनों एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। यामी और आदित्य की शादी के कार्यक्रम को बहुत सादगीपूर्वक आयोजित किया गया था। उनकी शादी में काफी करीबी लोग ही शामिल हो पाए थे। शादी के बाद यामी और आदित्य की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। लोगों ने ढेर सारी बधाइयां दी थीं। यह कपल वर्तमान में शादीशुदा जिंदगी का लुत्फ उठा रहा है।
यामी अकेली बॉलीवुड अभिनेत्री नहीं हैं जिन्होंने शादी के बाद अपना नाम बदला है। करीना कपूर, सोनम कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने भी शादी के बंधन में बंधने के बाद सोशल मीडिया हैंडल पर अपना नाम बदल लिया था। यामी और आदित्य ने ब्लॉकबस्टर फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में एक साथ काम किया था। पहली बार इसी फिल्म के सेट पर दोनों मिले थे और यहीं से उनका प्यार परवान चढ़ा था।

यामी के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल उन्हें कई फिल्मों में देखा जा सकता है। वह तुषार जलोटा की फिल्म दसवीं को लेकर चर्चा में रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन दिखने वाले हैं। वह बेहजाद खंबाटा की फिल्म अ थर्सडे में भी अभिनय करती नजर आ सकती हैं। इसके अलावा उन्हें पवन कृपलानी की फिल्म भूत पुलिस में देखा जाएगा। इस फिल्म में सैफ अली खान, अर्जुन कूपर और अली फजल नजर आएंगे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More