Home » बिहार में जारी है झमाझम बारिश दिल्ली-यूपी में बरसेंगे बादल

बिहार में जारी है झमाझम बारिश दिल्ली-यूपी में बरसेंगे बादल

by admin

गाजियाबाद। बिहार और उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह से मेरबान है। बिहार में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है और रविवार की सुबह से अब भी जारी है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानूसन सक्रिय है, शनिवार को भी कई जगहों पर बारिश हुई है। आज भी यूपी में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इधर, दिल्ली-एनसीआर को भी गर्मी से राहत मिलने वाली है। अगले दो घंटों में साउथ दिल्ली, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली समेत एनसीआर के इलाकों में हल्की बारिश होने वाली है। तो चलिए जानते हैं कहां कैसा रहने वाला है मौसम। उत्तर प्रदेश में मॉनसून की बारिश शुरू हो चुकी है और बीते चौबीस घण्टों के दरम्यान पूर्वांचल में कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं तो कहीं भारी बारिश भी हुई। पश्चिमी यूपी में भी कुछ स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घण्टों के दौरान पूर्वी यूपी में कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। राज्य में बारिश का सिलसिला 22 जून तक जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर के इलाके दिल्ली, गाजियाबाद, हिंडन, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, खुर्जा, नरोरा, कासगंज, अतरौली, नजीबाबाद, सिकंदर राव और एटा के अलग-अलग स्थानों पर अगले दो घंटों के दौरान गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। बिहार में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर बिहार के गंडक किनारे वाले इलाकों में सुबह से ही बारिश हो रही है। रविवार के लिए उत्तर पश्चिम बिहार के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज में अत्यधिक बारिश की संभावना है। इसके अलावा दक्षिण पूर्व बिहार और उत्तर मध्य बिहार के जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More