Home » मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिप्रा तीर्थ परिक्रमा समापन समारोह में माँ शिप्रा को अर्पित की 351 फीट की चुनरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिप्रा तीर्थ परिक्रमा समापन समारोह में माँ शिप्रा को अर्पित की 351 फीट की चुनरी

by Bhupendra Sahu

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को उज्जैन में शिप्रा तट पर शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के समापन समारोह में माँ शिप्रा को 351 फीट की चुनरी अर्पित की। इसके पहले उन्होंने धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव के संग माँ शिप्रा की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चन की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान जन आंदोलन बन गया है। जनता की सहभागिता से जल संरक्षण में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी राज्य बन गया है। समारोह में भारतीय नौसेना के बैंड ने रामघाट पर मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अन्य अतिथियों के साथ “अंतर्जली यात्रा”, “श्री शिप्रा महिमा” और “यह है मोहन की सरकार” पुस्तकों का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन सहित प्रदेशभर में गंगा दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुंबई से आए भारतीय नौसेना के बैंड की प्रस्तुति ने सभी को आनंदित किया है। बैंड के सदस्यों ने संगीत मय कार्यक्रम से रामघाट पहुंचे नागरिकों को मनमोहक धुनें सुनवाकर इस शाम को यादगार बना दिया है। मोक्ष दायिनी मां शिप्रा की दो दिवसीय तीर्थ परिक्रमा मंगलवार को संपन्न हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जल संचयन और जल संरक्षण में आगे है मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेशभर में जल गंगा संरक्षण अभियान के अंतर्गत उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। सभी प्रमुख तालाब, कुएं, बावड़ी, पोखर, नदियों के उद्मम स्थलों पर जनसहयोग के जरिए जल संचयन के लिए कार्य जारी हैं। अब तक लगभग 2 लाख से अधिक काम पूरे किए गए हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More