Home » प्रधानमंत्री आवास योजना से तोषण यादव के जीवन में आईं खुशियां

प्रधानमंत्री आवास योजना से तोषण यादव के जीवन में आईं खुशियां

by Bhupendra Sahu

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित जनहितैषी योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम डिलापहरी निवासी श्रीमती तोषण यादव के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना नई उम्मीद और खुशियां लेकर आई है। कभी जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर उनका परिवार आज अपने पक्के और सुरक्षित घर में सम्मानजनक जीवन जी रही है।

जर्जर कच्चे मकान की दिक्कतों से मिली मुक्ति

श्रीमती तोषण यादव ने अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि पहले उनका कच्चा मकान काफी जर्जर हो चुका था। विशेषकर बरसात के दिनों में छत से पानी टपकने के कारण घर की स्थिति अत्यंत खराब हो जाती थी और पूरे परिवार को रतजगा करने पर मजबूर होना पड़ता था। मकान की असुरक्षित स्थिति के कारण हमेशा अनहोनी की चिंता बनी रहती थी। ऐसे कठिन समय में प्रधानमंत्री आवास योजना उनके परिवार के लिए संबल बनकर सामने आई, जिसके तहत स्वीकृत राशि से आज उनका सुंदर और पक्का आशियाना बनकर तैयार हो गया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More