Home » सिलहट टेस्ट: लिटन दास ने पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा तीसरा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स

सिलहट टेस्ट: लिटन दास ने पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा तीसरा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ सिलहट में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी (126) खेली। यह उनके टेस्ट करियर का छठा और पाकिस्तान के खिलाफ तीसरा शतक रहा, जिसे उन्होंने 135 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की मदद से बांग्लादेश की टीम खराब शुरुआत के बाद संभलने में सफल रही। आइए उनकी पारी और आंकड़े जानते हैं।
बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 105 रन पर 5 अहम झटके लग गए थे। उसके बाद बल्लेबाजी पर आए लिटन ने दृढता से बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया। उन्होंने तैजुल इस्लाम (16) के साथ 7वें विकेट के लिए 60 और तस्कीन अहमद (7) के साथ 8वें विकेट के लिए 38 और शोरिफुल इस्लाम (12*) के साथ 64 रन की साझेदारी निभाई। उन्होंने पारी में 16 चौके और 2 छक्के भी जड़े।
लिटन ने पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट मैच साल 2020 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने इस टीम के खिलाफ 7 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 11 पारियों में 60 की शानदार औसत के साथ ने 650 से अधिक रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 126 रन रहा है। उन्होंने 3 शतक के अलावा पाकिस्तान के खिलाफ 2 अर्धशतक भी लगाए हैं। बांग्लादेश की सरजमीं पर लिटन का यह चौथा और इस साल का पहला टेस्ट शतक है।
लिटन ने बांग्लादेश के लिए अपना पहला मुकाबला साल 2015 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 54 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 93 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 35.73 की औसत से उन्होंंने 3,287 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 6 शतक के अलावा 20 अर्धशतक भी निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 141 रन का है। उन्होंने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा रन (735) श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाए हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More