Home » ग्राम रनपुर में प्रशासनिक सक्रियता : शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

ग्राम रनपुर में प्रशासनिक सक्रियता : शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

by Bhupendra Sahu

रायपुर छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती एवं जशपुर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने ग्राम रनपुर का दौरा कर शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार व्यवस्था, स्वच्छता एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शासकीय संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कहा कि ग्राम स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुव्यवस्थित बाजार व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने और गांव को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं आदर्श बनाने में सहयोग करने की अपील की।

माटीकला बोर्ड अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती और कलेक्टर ने किया विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण

स्कूल परिसर से अतिक्रमण हटाकर बच्चों के लिए बनेगा बेहतर वातावरण
निरीक्षण की शुरुआत रनपुर हाईस्कूल परिसर से हुई। कलेक्टर ने विद्यालय की बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने हेतु अतिक्रमण हटाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि पर्याप्त भूमि सुरक्षित होने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और खेल मैदान की सुविधा मिल सकेगी, जिससे उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलेगा।

बाजारडांड को व्यवस्थित करने और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश
कलेक्टर ने ग्राम के बाजारडांड का निरीक्षण किया, जहां ग्रामीणों ने अतिक्रमण के कारण बाजार क्षेत्र संकरा होने और आवागमन में परेशानी की जानकारी दी। इस पर उन्होंने ग्राम पंचायत को आपसी सहमति से अतिक्रमण हटाने की पहल करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बाजार परिसर में स्थित सामुदायिक शौचालय की नियमित सफाई सुनिश्चित करने, पंचायत द्वारा निर्मित दुकानों से मासिक किराया नियमित रूप से वसूलने तथा उस आय का उपयोग विकास कार्यों में करने के निर्देश दिए। साथ ही एसडीएम को बाजार क्षेत्र का सीमांकन कर बाजार लगाने के लिए पर्याप्त स्थान सुनिश्चित करने को कहा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More