रायपुर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) जिलों में विकास कार्यों की गति तेज करने और जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दे रही है। सांसद की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकारों के बीच तालमेल स्थापित कर समयबद्ध विकास सुनिश्चित करना है।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिला के जिला पंचायत सभाकक्ष में गुरुवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जांजगीर-चाम्पा सांसद कमलेश जांगड़े ने की, जबकि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल सह-अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की विशिष्ट उपस्थिति में केंद्र और राज्य सरकार की 67 जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
’स्वास्थ्य प्राथमिकता साइलेंट किलर डायबिटीज के विरुद्ध अभियान’
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने देश में बढ़ते डायबिटीज के मामलों पर चिंता जताते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल, CH और CH में आने वाले ग्रामीणों का अनिवार्य शुगर टेस्ट सुनिश्चित किया जाए। सुशान तिहार के अवसर पर आयेाजित शिविरों में 50 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों की जांच को प्राथमिकता दी जाए। किडनी और लिवर की बढ़ती बीमारियों को रोकने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए।
’औद्योगिक विकास स्थानीय रोजगार के नए अवसर’
बलौदाबाजार-भाटापारा की औद्योगिक छवि को विस्तार देते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि जिले को केवल सीमेंट हब तक सीमित न रखकर सहायक (AuÛiliary) उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए। इससे सीमेंट उद्योगों के कलपुर्जे स्थानीय स्तर पर बनेंगे। स्थानीय युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा।
प्रदूषण नियंत्रण हेतु वृक्षारोपण और अनुपयोगी खदानों के क्लोजर की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।