धमतरी जिले के युवाओं को भविष्य की आधुनिक तकनीकों से जोड़ने तथा उन्हें रोजगारोन्मुख एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन धमतरी द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता कौशल उन्नयन पाठ्यक्रम प्रवेश परीक्षा 2026 (AI Upskilling Course Entrance Exam 2026 ) का सफल आयोजन किया गया। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) एवं डिजिटल तकनीकों के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।
आज के डिजिटल एवं तकनीक-प्रधान दौर में AI विश्व की सबसे तेजी से विकसित होने वाली और सर्वाधिक मांग वाली तकनीकों में शामिल हो चुका है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को आधुनिक कौशलों से सशक्त बनाने हेतु यह विशेष पहल की गई है। परीक्षा का आयोजन पीजी बीते रविवार को पी.जी.कॉलेज धमतरी स्थित IT भवन में किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
परीक्षा में कुल 107 विद्यार्थियों ने ऑफलाइन तथा 59 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता की। बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी यह दर्शाती है कि जिले के छात्र-छात्राओं में AI, डिजिटल स्किलिंग एवं नई तकनीकों के प्रति तेजी से जागरूकता और रुचि विकसित हो रही है।
परीक्षा के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को आगे विशेष AI Skill Training Program से जोड़ा जाएगा। यह प्रशिक्षण प्रतिष्ठित संस्था Learnijoy Bangalore द्वारा संचालित किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों को AI Video Generation, Website Development, AI Agents Making, Automation Tools, Digital Productivity, Prompt Engineering तथा आधुनिक तकनीकी समाधान विकसित करने जैसी अत्याधुनिक स्किल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।