Home » सुशासन तिहार का शुभारंभ: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से प्रदेशव्यापी दौरे पर

सुशासन तिहार का शुभारंभ: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से प्रदेशव्यापी दौरे पर

by Bhupendra Sahu

सुशासन तिहार का शुभारंभ: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से प्रदेशव्यापी दौरे पर

विष्णुदेव साय ने आज से राज्य सरकार के महत्वपूर्ण अभियान सुशासन तिहार के तहत अपने प्रदेशव्यापी दौरे की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री आज पुलिस लाइन हेलीपेड, रायपुर से रवाना हुए।
इस अभियान के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे और आम नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे। वे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की स्थिति का फीडबैक भी लेंगे, ताकि शासन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
गौरतलब है कि सुशासन तिहार की शुरुआत 1 मई से हुई है और यह अभियान 10 जून तक पूरे प्रदेश में जारी रहेगा।
मुख्यमंत्री के इस दौरे में उनके साथ प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और विशेष सचिव रजत बंसल भी शामिल हैं।

यह अभियान राज्य में सुशासन को मजबूत करने और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More