Home » राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा दिवस पर दी बधाई, कहा- राष्ट्र-निर्माण में ओडिशा का योगदान अतुलनीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा दिवस पर दी बधाई, कहा- राष्ट्र-निर्माण में ओडिशा का योगदान अतुलनीय

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित नेताओं ने बुधवार को ओडिशा स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र-निर्माण में ओडिशा के अमूल्य योगदान ने हम सभी को सदैव प्रेरित किया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्सÓ पर लिखा, ओडिशा दिवस के अवसर पर ओडिशा के भाई-बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राचीन परंपराओं और ओडिशा के लोगों के धैर्य तथा सहनशीलता का प्रतीक है। देश के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र-निर्माण में ओडिशा के अमूल्य योगदान ने हम सभी को सदैव प्रेरित किया है।
उन्होंने आगे लिखा कि एक विकसित भारत के निर्माण में ओडिशा के कुशल और परिश्रमी लोगों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज इस शुभ अवसर पर, मैं भगवान जगन्नाथ से ओडिशा के लोगों की सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्सÓ पर लिखा, जय जगन्नाथ! उत्कल दिवस पर ओडिशा प्रदेश के सभी वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास और प्रकृति की अनुपम संपदा से परिपूर्ण यह प्रदेश देश की पहचान को और अधिक सशक्त बनाता है। यहां की परंपराएं, कला, साहित्य और लोकजीवन भारतीय संस्कृति की विविधता एवं समृद्धि का सुंदर उदाहरण हैं।
उन्होंने आगे लिखा कि उत्कल के परिश्रमी और संकल्पित लोगों के प्रयासों से यह प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मेरी कामना है कि ओडिशा आने वाले समय में और अधिक समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बने तथा प्रगति की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करे।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्सÓ पर लिखा, ओडिशा दिवस के अवसर पर, ओडिशा तथा विश्व के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले ओडिशा के भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। वर्ष 1936 में, इसी दिन हमारे राज्य ओडिशा को भाषा के आधार पर प्रथम स्वतंत्र प्रांत होने का गौरव प्राप्त हुआ था। इस पावन दिवस पर, मैं उन महान सपूतों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने ओडिशा की पहचान और स्वाभिमान की रक्षा हेतु अपने प्राणों का बलिदान दिया। आइए, भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से, हम अपनी गौरवशाली कला, संस्कृति और विरासत को विश्व पटल पर और अधिक समृद्ध करने का संकल्प लें। हे उत्कल-जननी!
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्सÓ पर लिखा, उत्कल दिवस के अवसर पर ओडिशा के स्थापना दिवस की समस्त निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। महाप्रभु जगन्नाथ की पावन भूमि अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विख्यात है। यह प्रदेश निरंतर प्रगति और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करते हुए देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता रहे।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More