Home » मुख्यमंत्री साय ने भारतीय नौसेना दिवस की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री साय ने भारतीय नौसेना दिवस की दी शुभकामनाएं

by Bhupendra Sahu

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस के अवसर पर देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में सतत तत्पर भारतीय नौसेना के जांबाज अधिकारियों, वीर जवानों एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारतीय नौसेना के बहादुर सैनिक साहस, शौर्य, अनुशासन और अदम्य निष्ठा के प्रतीक हैं। समुद्री सुरक्षा, वैश्विक मानवीय सहायता, आपदा राहत और सामरिक चुनौतियों के हर मोर्चे पर भारतीय नौसेना ने असाधारण क्षमता का परिचय देकर राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की सामरिक शक्ति और समुद्री प्रभुत्व को सुदृढ़ बनाने में भारतीय नौसेना की भूमिका अनुकरणीय है। उन्होंने नौसेना के अधिकारियों और जवानों की प्रतिबद्धता को देश की सामरिक मजबूती का महत्वपूर्ण आधार बताया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने उन अमर वीरों को भी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र उनके साहस, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सदैव ऋणी रहेगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More