Home » श्रम मंत्री देवांगन ने श्रमवीरों को दी भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी

श्रम मंत्री देवांगन ने श्रमवीरों को दी भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी

by Bhupendra Sahu

रायपुर श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवागंन ने भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर प्रदेश के श्रमवीरों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के श्रमिकों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका सीधा लाभ श्रमिकों एवं उने परिवार के सदस्यों को मिल रहा है। विश्वकर्मा पूजा की पूर्व संध्या पर प्रदेश के सभी श्रमवीरों को हार्दिक बधाई देते हुए श्री देवांगन ने कहा है कि श्रमवीर नये छत्तीसगढ़ को गढ़ने में सार्थक भागीदारी निभा रहे हैं। भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं। संसार के प्रथम वास्तुकार की संज्ञा भी उन्हें दी गई है। विश्वकर्मा जी की कुशल तकनीकी, कौशल और श्रमशीलता प्रेरणादायी है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More