Home » अहमदाबाद में छात्र को चाकू मारने वाले आरोपी की दोस्त से बातचीत आई सामने, कोई पछतावा नहीं

अहमदाबाद में छात्र को चाकू मारने वाले आरोपी की दोस्त से बातचीत आई सामने, कोई पछतावा नहीं

by Bhupendra Sahu

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में 10वीं के छात्र नयन को चाकू मारने वाले 8वीं के छात्र में घटना को लेकर कोई पछतावा नहीं है। यह खुलासा उसकी बातचीत से हुआ है। आरोपी छात्र ने वारदात के बाद अपने एक दोस्त से मोबाइल पर चैटिंग की, जिसमें उसने कहा कि अब जो हो गया, वो बीत गया है। आरोपी छात्र ने बातचीत में चाकू मारने की बात भी कबूल की है।

आरोपी को उसके एक दोस्त ने मोबाइल पर संदेश भेजा कि क्या उसने आज स्कूल में कुछ किया है। इस पर आरोपी ने हां में जवाब दिया। दोस्त ने बताया कि जिस लड़के को उसने मारा है, वह मर चुका है। बातचीत से लग रहा है कि आरोपी छात्र को 10वीं के छात्र का नाम भी नहीं पता था। बाद में आरोपी दोस्त से कहता कि उसके कॉमन दोस्त को बता दे कि उसी ने चाकू मारा है।

अहमदाबाद के खोखरा स्थित सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल में कक्षा 10 के छात्र नयन और कक्षा 8 के छात्र के बीच कुछ दिन पहले बहस हुई थी। मंगलवार को कक्षा 8 के छात्र ने छुट्टी के समय नयन के पेंट में चाकू घोंप दिया। छात्र की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। इसके बाद अहमदाबाद में बवाल फैल गया है। गुस्सायी भीड़ ने स्कूल में हमला कर तोडफ़ोड़ कर दिया। घटना को सांप्रदायिक रंग दिया जा रहा है।
छात्र की मौत के बाद अहमदाबाद में राजनीति शुरू हो गई है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने गुरुवार को मणिनगर, काकरिया, ईसनपुर इलाकों में बंद का ऐलान किया है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन भी प्रदर्शन कर रही है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More