Home » इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ मोदी बने दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री

इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ मोदी बने दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। वह देश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्रियों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ दिया है। अब इस सूची में उनसे आगे केवल देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ही हैं।

इंदिरा गांधी का प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यकाल 4,077 दिनों का था। प्रधानमंत्री मोदी अब इस आंकड़े को पार कर चुके हैं। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी पिछले 24 वर्षों से लगातार सत्ता के शीर्ष पर बने हुए हैं। प्रधानमंत्री बनने से पहले वह लगातार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और पिछले 11 वर्षों से देश का नेतृत्व कर रहे हैं। एक दिलचस्प तथ्य यह भी है कि नरेंद्र मोदी देश की आजादी के बाद जन्मे पहले व्यक्ति हैं जो प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने राजनीतिक सफर में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आइए जानते हैं उनसे जुड़े कुछ और दिलचस्प तथ्य:
– वह इतने लंबे कार्यकाल तक सेवा देने वाले देश के पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड अटल बिहारी वाजपेयी के नाम था।
– यदि उनके गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यकाल को भी जोड़ लिया जाए, तो वह किसी भी चुनी हुई सरकार के सबसे लंबे समय तक मुखिया रहने वाले नेता हैं।
वह पंडित नेहरू के बाद दूसरे ऐसे नेता हैं, जो लगातार तीन चुनाव जीतकर केंद्र सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं।
वह देश के पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने अपने दम पर लगातार दो बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। इंदिरा गांधी के बाद वह पहले ऐसे पीएम हैं, जिन्होंने दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की।
वह देश के एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिन्होंने लगातार 6 चुनाव (तीन विधानसभा और तीन लोकसभा) जीते हैं। उन्होंने 2002, 2007 और 2012 में गुजरात विधानसभा चुनाव और 2014, 2019 और 2024 में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More