रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 446 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 739 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 241 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 438 मिमी, बलौदाबाजार में 439 मिमी, गरियाबंद में 374 मिमी, महासमुंद में 394.5 मिमी और धमतरी में 372.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 471 मिमी., मुंगेली में 513 मिमी, रायगढ़ में 571 मिमी, जांजगीर-चांपा में 598 मिमी, कोरबा में 517 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 440 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 437 मिमी, सक्ती में 539 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है।
दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 368 मिमी, कबीरधाम में 333 मिमी, राजनांदगांव में 361 मिमी, बालोद में 439 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 522 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 311.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है।
सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 351.6 मिमी, सूरजपुर में 569 मिमी, जशपुर में 546 मिमी, कोरिया में 532 मिमी और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 490 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 509 मिमी, कोंडागांव में 315 मिमी, नारायणपुर में 347 मिमी, बीजापुर में 505 मिमी, सुकमा में 303 मिमी, कांकेर में 403 मिमी, दंतेवाड़ा में 425 मिमी और औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
एसएस