Home » प्रदेश में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी करेंगे तैयार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी करेंगे तैयार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

by Bhupendra Sahu

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर में राज्य तीरंदाजी अकादमी का किया लोकार्पण
खेल मंत्रालय को किया फ्री हैंड- जो खेल नीति तैयार होगी उसे लागू किया जायेगा
मुख्यमंत्री ने की घोषणा खेल अकादमी स्व. ईश्वरदास रोहाणी के नाम से जानी जायेगी

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को जबलपुर में राज्य स्तरीय तीरंदाजी खेल अकादमी की सौगात दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर जो सुविधाएं दी जाती हैं, वे सभी सुविधाएं प्रदेश के खिलाड़ियों को भी दी जाएगी। खेल मंत्रालय द्वारा जो भी खेल नीति तय की जायेगी, उसे राज्य में अमल में लाया जायेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ओलंपिक, एशियाड और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने के लिए भारत ने खेलों की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर के रांझी में 26.80 करोड़ की लागत से बनी राज्य तीरंदाजी खेल अकादमी का लोकार्पण कर समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि जबलपुर में आज लोकाप्रित हुई राज्य स्तरीय खेल अकादमी स्व. ईश्वरदास रोहाणी के नाम से जानी जायेगी।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का नए दौर में प्रवेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश नए दौर में प्रवेश कर रहा है। इस नए दौर में हम हर क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्यों की गति बढ़ा रहें है। आज जिस खेल अकादमी और इसमें सिंथेटिक एथलेटिक ट्रेक का लोकार्पण हुआ है, उसका लाभ युवा खिलाड़ियों को मिलेगा।

सभी पात्रों को दें आवासीय पट्टा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला कलेक्टर को निर्देश दिये कि उपनगरीय क्षेत्र रांझी के शारदा नगर, शांति नगर, राम नगर और उदय नगर के पात्र व्यक्तियों का परीक्षण कर आवासीय पट्टा प्रदान किये जायें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी आवासहीन परिवारों को पक्का आवास देने के लिये सर्वे निरंतर चल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी आवासहीन परिवारों को पक्का आवास देने के लिये प्रतिबद्ध है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More