Home » Breaking News : दिल्ली के सीएम पर संस्पेंस खत्म… रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई सीएम… जानिए कौन है रेखा गुप्ता

Breaking News : दिल्ली के सीएम पर संस्पेंस खत्म… रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई सीएम… जानिए कौन है रेखा गुप्ता

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली। दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। उक बार फिर भाजपा ने सीएम चयन को लेकर चौंकाया है। जितने दावेदारों की बात हो रही थी उनको छोड़ पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता को सीएम बनाया गया है। विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। 20 फरवरी को सुबह करीब 11.00 बजे दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू होगा। उपराज्यपाल वीके सक्सेना दोपहर 12.35 बजे नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे।

बुधवार शाम को दिल्ली में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई, जिसमें विधायक दल के नेता का चुनाव किया गया। इसके बाद पार्टी नेता उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश करेंगे और 20 फरवरी को रामलीला मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। इससे पहले 19 फरवरी यानि बुधवार की दोपहर में भाजपा के संसदीय बोर्ड ने दिल्ली प्रदेश में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए। भाजपा ने रविशंकर प्रसाद, ओपी धनखड़ को पर्यवेक्षक बनाया था। इन्हीं की उपस्थित में शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई।

शालीमार बाग सीट से है विधायक
रेखा गुप्ता ने पहली बार विधानसभा का चुनाव जीता है। वह शालीमार बाग सीट से विधायक चुनी गई हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को 29,595 वोटों के बड़े अंतर से मात दी है। रेखा गुप्ता मूलरूप से हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं। उनका जन्म जींद में ही हुआ था। लेकिन मात्र 2 साल की उम्र में वो दिल्ली आई। जिसके बाद दिल्ली की होकर ही रह गई। अब दिल्ली की कमान संभालेंगी।

बीजेपी में कई पदों पर रहीं रेखा
रेखा गुप्ता बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की सक्रिय सदस्य हैं। संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के जरिये उन्होंने छात्र राजनीति में प्रवेश किया। 1994-95 में वह दौलत राम कॉलेज में सचिव चुनी गईं। 1995-96 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की सचिव बनीं। 1996-97 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष बनीं। रेखा गुप्ता 2003-2004 तक बीजेपी युवा मोर्चा दिल्ली में सचिव के पद पर रहीं। 2004-2006 में वह युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव बनीं। अप्रैल 2007 में उत्तरी पीतमपुरा वार्ड से बीजेपी के टिकट पर पार्षद बनीं। नगर निगम में पार्षद बनने के बाद उन्हें 2007-2009 तक महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। मार्च, 2010 में उन्हें भाजपा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। मौजूदा वक्त में वह भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। रेखा गुप्ता शालीमार बाग वार्ड से भी पार्षद रही हैं। रेखा गुप्ता को 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से हार मिली थी। 2015 में उन्हें लगभग 11000 वोटों से वंदना कुमारी ने हराया था जबकि 2020 में उनकी हार का अंतर 3440 वोटों का था। लेकिन इस बार रेखा गुप्ता ने वंदना कुमारी को बहुत बड़े अंतर से चुनाव में शिकस्त दी है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More