नईदिल्ली। महिला टी-20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर (रविवार) को खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम का सामना न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम से होगा।अभी तक दोनों टीमों ने विश्व कप का 1 भी खिताब अपने नाम नहीं किया है।न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को सेमीफाइनल मुकाबले में 8 रन से हराया और दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 8 विकेट से जीत मिली थी।आइए फाइनल मुकाबले की ड्रीम इलेवन और जरूरी बातें जानते हैं।
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच अब तक 15 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं।इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम को 4 मुकाबलों में जीत मिली है। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 11 मैच अपने नाम किए हैं।महिला टी-20 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मैच खेले गए हैं।3 मैच में न्यूजीलैंड को जीत मिली है। 2 मुकाबले दक्षिण अफ्रीका टीम ने अपने नाम किए हैं।
न्यूजीलैंड की टीम प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी। अनुभवी सूजी बेट्स और सोफी डिवाइन से इस बड़े मुकाबले में काफी उम्मीदें होंगी।इनके अलावा अमेलिया केर से भी दक्षिण अफ्रीका की टीम को बचना होगा। वह शानदार फॉर्म में हैं।न्यूजीलैंड की संभावित एकादश: सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), रोजमेरी मैयर, ली ताहुहू, ईडन कार्सन, फ्रान जोनास, मौली पेनफोल्ड, जेस केर, हन्ना रोवे और लेई कास्पेरेक।
दक्षिण अफ्रीका की टीम को कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट और ताजमिन ब्रिट्स से काफी उम्मीदें होंगी। ये दोनों खिलाड़ी इस विश्व कप में शानदार फॉर्म में चल रही हैं।इनके अलावा एनेके बॉश ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार पारी खेली थी। नॉनकुलुलेको म्लाबा से गेंदबाजी में उम्मीदें होंगी।दक्षिण अफ्रीका की संभावित एकादश: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, मारिजाने कप्प, क्लो ट्रायॉन, सुने लुस, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसन, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), नॉनकुलुलेको म्लाबा और अयाबोंगा खाका।
प्लिमर ने न्यूजीलैंड के लिए पिछले 10 मुकाबलों में 239 रन बनाए हैं। उनकी औसत 23.9 की रही है।बेट्स के बल्ले से पिछले 10 मैच में 236 रन निकले हैं। लौरा दक्षिण अफ्रीका के लिए पिछले 10 मुकाबलों में 313 रन बना चुकी हैं।केर ने पिछले 10 मैच में 5.89 की शानदार इकॉनमी रेट के साथ 18 विकेट झटके हैं।दक्षिण अफ्रीका की म्लाबा के नाम पिछले 7 मैच में 11 विकेट है। उनकी इकॉनमी 6 की है।
हमारी बेस्ट ड्रीम इलेवन और टीवी इंफो
विकेटकीपर: इसाबेला गेज।बल्लेबाज: लौरा वोल्वार्ड्ट, सोफी डिवाइन और एनेके बॉश।ऑलराउंडसर्: क्लो ट्रायॉन, मारिजाने कप्प (उपकप्तान) और अमेलिया केर (कप्तान)।गेंदबाज: नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका, ली ताहुहू और लेई कास्पेरेक।न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला यह मैच 20 अक्टूबर को दुबई के दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।मैच भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से शुरू होगा। भारत में इस मैच को स्टार नेटवर्क और हॉटस्टार ऐप पर देखा जा सकता है।
००