Home » कांकेर मुठभेड़ पर अमित शाह बोले- हम देश से उखाड़ फेंकेंगे नक्सलवाद, जारी रहेगी कार्रवाई

कांकेर मुठभेड़ पर अमित शाह बोले- हम देश से उखाड़ फेंकेंगे नक्सलवाद, जारी रहेगी कार्रवाई

by Bhupendra Sahu

कांकेर कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 29 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। बड़ी बात ये है कि 29 में से 15 महिला नक्सली शामिल हैं। इसी मामले को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जब से मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं तब से बीजेपी सरकार ने नक्सलवाद और आतंकवाद के खिलाफ लगातार अभियान चलाया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी, उस अभियान को और गति मिली।

अमित शाह ने आगे कहा कि 2014 से हमने कैंप लगाना शुरू किया। 2019 में दोबारा सरकार बनने के बाद लगभग तीन महीने में 250 कैंप लगाए जा चुके हैं। छत्तीसगढ़ में 80 नक्सली मारे गये हैं, 125 से ज्यादा गिरफ्तार किए गए हैं और 150 से ज्यादा नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। शाह ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि नक्सलियों के खिलाफ ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और बहुत कम समय में पीएम मोदी के नेतृत्व में हम देश से नक्सलवाद उखाड़ फेंकेंगे।

वहीं कांकेर नक्सली मुठभेड़ पर आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने कहा कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जो करीब 4 घंटे तक चली। डीआरजी और बीएसएफ की टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर 29 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में 15 महिलाएं और 14 पुरुष थे। मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। वहीं माओवादियों के शवों का पोस्टमार्टम चल रहा है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More