Home » बस्तर और छत्तीसगढ़ का विकास भाजपा की सरकार ने किया- विष्णुदेव साय

बस्तर और छत्तीसगढ़ का विकास भाजपा की सरकार ने किया- विष्णुदेव साय

by Bhupendra Sahu

जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महेश कश्यप मतलब विष्णुदेव साय। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। वोट बैंक के रूप में आदिवासियों के वोट लेते रहे, लेकिन आदिवासियों का विकास नहीं हुआ। श्री साय ने बुधवार को नामांकन दाखिला रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पांच साल कांग्रेस पार्टी की सरकार ने छत्तीसगढ़ को लूटा, बस्तर और सरगुजा का विकास रोकने का काम किया। अब एक बार फिर कांग्रेस को सबक सिखाने का मौका मिला है। बस्तर की जनता इस बार कांग्रेस की जमानत जब्त कराएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर और सरगुजा हमारी सरकार के विशेष फोकस में रहेगा। जहां तक बस्तर क्षेत्र के विकास की बात है, यह भारतीय जनता पार्टी की देन है। हमारे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की देन है। पूरे बस्तर क्षेत्र का और छत्तीसगढ़ का विकास अगर किसी ने किया है तो भाजपा की सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए बस्तर लोकसभा को भी सहभागी होना पड़ेगा। श्री साय ने कहा कि बस्तर से भाजपा का कमल खिलाकर अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ भाजपा को जिताना है।

मोदी को चुनने महेश कश्यप को चुने – किरण सिंह देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि जिस तरह विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मतदाताओं का आशीर्वाद मिला और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज कर सरकार बनाई, उसी तरह लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को जिताकर हमें संसद में भेजना है। ये चुनाव मोदी का है और हम सभी को मिलकर तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है। केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाएं आज प्रधानमंत्री श्री मोदी की बदौलत छत्तीसगढ़ की जनता के पास पहुंच रही हैं। हमारा देश सर्वोच्च शिखर की ओर बढ़ रहा है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More