Home » धान खरीदी केंद्रों में 10 फरवरी तक धान का उठाव सुनिश्चित करें: खाद्य मंत्री  दयालदास बघेल

धान खरीदी केंद्रों में 10 फरवरी तक धान का उठाव सुनिश्चित करें: खाद्य मंत्री  दयालदास बघेल

by Bhupendra Sahu

रायपुर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज बेमेतरा के कलेक्ट्रेट सभागार में जिला अधिकारियों बैठक लेकर जिले में संचालित शासन की कल्याणकारी योजनाओं और विकास गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में 10 फरवरी तक धान का उठाव करना सुनिश्चित करें। सभी अधिकारियों को सजगता और संवेदनशीलता के साथ लोगों की समस्याओं के निराकरण और शासन की योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने के लिए तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में विधायकद्वय श्री दीपेश साहू और श्री ईश्वर साहू भी उपस्थित थे।

समीक्षा बैठक में खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कहा कि ग्रामीणों की राजस्व प्रकरण एवं जमीन संबंधित समस्याओं का मौके पर निराकरण होना चाहिए। उन्होंने विवादित, अविवादित सीमांकन आदि प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की तैयारियों, खाद बीज की उपलब्धता एवं उठाव की जानकारी लेकर लंबित भुगतान और प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए। मंत्री श्री बघेल ने जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक से जिले में अवैध शराब और नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री पर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More