Home » भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने वाला है असानी, आंध्र, ओडिशा और बंगाल में अलर्ट जारी

भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने वाला है असानी, आंध्र, ओडिशा और बंगाल में अलर्ट जारी

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवात में बदल गया है और इसे असानी नाम दिया गया है। मौसम विभाग ने आज कहा कि अगले 12 घंटे में यह भयंकर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी हैकि यह तूफान उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। बुलेटिन में कहा गया है, चक्रवाती तूफान असानी बंगाल की खाड़ी से 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक यह निकोबार द्वीपसमूह से 480 किमी पश्चिम-उत्तर पश्चिम और पोर्ट ब्लेयर से 400 किमी पश्चिम में है। रविवार को सुबह 8 बजे के आसपास यह चक्रवात विशाखापट्टनम से 940 किमी और पुरी से 1000 किमी की दूरी पर था।

आंध्र प्रदेश के अमरावती मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक असानी चक्रवात 10 मई की शाम तक उत्तर-पश्चिम की ओर ही बढ़ता रहेगा और इसके बाद बंगाल की खाड़ी से जुड़े आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट पर पहुंचेगा। यह भी बताया गया कि अभी इस तूफान के ओडिशा या आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल करने के आसार नहीं हैं बल्कि ये तट के समानांतर चलेगा। हालांकि ओडिशा और पश्चिम बंगाल ने अंडमान-निकोबार में भारी बारिश अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में बारिश शुरू हो गई है। यहां 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और हवा की गति और तेज हो सकती है। इसी तरह ओडिशा और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट पर भी भारी वर्षा और तेज गति से हवाएं चलनी की आशंका है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More