Home » 1 लाख रुपये के बन गए 3 करोड़, 10 रुपये से कम के शेयरों का बड़ा धमाल

1 लाख रुपये के बन गए 3 करोड़, 10 रुपये से कम के शेयरों का बड़ा धमाल

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। 10 रुपये से कम कीमत वाले 2 शेयरों ने तगड़ा रिटर्न दिया है। जिस किसी ने इन दो शेयरों में पैसा लगाया, वो मालामाल हो गए हैं। यह अजंता फार्मा और नैटको फार्मा के शेयर हैं। शेयर बाजार में इन दोनों कंपनियों के स्टॉक का परफॉर्मेंस इतना दमदार रहा है कि 1 लाख रुपये लगाने वाले व्यक्ति आज की तारीख में करोड़पति बन गए हैं।

इन शेयरों ने 29,000 फीसदी से ज्यादा रिटर्न लोगों को दिया है। अजंता फार्मा के शेयर 6 मार्च 2009 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 6.71 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 17 फरवरी 2022 को 2008 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं।

कंपनी के शेयरों ने 13 साल से कम में निवेशकों को 29,900 फीसदी के करीब रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 6 मार्च 2009 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में वह पैसा 2.99 करोड़ रुपये के करीब होता। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 2,435 रुपये है। वहीं, 52 हफ्ते का लो-लेवल 1,660 रुपये है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More